Homeराज्यो से ,slider news,
कानपुर के पास पटरी से उतरी इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 96 की मौत, मृतकों के परिजनों को 12.5 लाख मुआवजा

उत्तर प्रदेश में कानपुर से लगभग 60 किलोमीटर दूर पुखरायां में इंदौर से पटना जा रही दुर्घटनाग्रस्त हुई इंदौर-पटना एक्सप्रेस में अब तक मृतकों की संख्या 96 हो गई है जबकि अब तक 76 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 150 लोगों को हल्की चोटें आई हैं. पटरी में दरार की आशंका के चलते ट्रेन के उतरने की आशंका जताई जा रही है. हादसे के बाद कुछ कोच पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए हैं. घटनास्थल पर मौजूद सेना और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं. फिलहाल प्रधानमंत्री राहत कोष, रेलवे, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकारों ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है.

Share This News :