Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
किससे शादी कर रही हूं, मेरी मां को इससे फर्क नहीं पड़ता: प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड और यूएस बेस्ड सिंगर निक जोनस से शादी करने के कारण चर्चा में हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों 16 सितंबर को शादी करेंगे.  इस बीच प्रियंका ने बताया कि उनकी मां उनके लाइफ पार्टनर चुनने के बारे में क्या सोचती हैं. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने उनके इस कथन को इंस्टाग्राम पर शेयर किया ह.

प्रियंका ने कहा- "मेरी मां हमेशा कहती हैं कि जब एक महिला फाइनेंशियली इंडेपेंडेंट हो जाती है, तो उसमें अपनी शर्तों पर जीने की क्षमता आ जाती है. कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप लाइफ में कहां जा रहे हो या किससे शादी कर रहे हो. आपको आर्थ‍िक रूप से स्वतंत्र होना चाहिए, फिर चाहे आप इसका यूज करें या नहीं."

आगे प्रियंका ने कहा, "पता नहीं जिंदगी आपके साथ कब कैसे पेश आए. आप में काबिलियत होना चाहिए कि आप अपनी और अपने चाहने वालों की देखभाल कर सकें. जब जिंदगी चलती है तो ये आपको खुद को बचाने का हौसला देती है. अपने पैरों पर खड़े होने के लिए... और ये कहना ठीक है कि मैं बिना लाचार हुए कुछ कर सकती हूं."

वैसे फिल्मकार, अली अब्बास जफर के ट्वीट से इशारा मिलता है कि प्रियंका चोपड़ा निक से शादी करने वाली हैं. उन्होंने अपने ट्वीट की इस लाइन '' she told us in the Nick of time about her decision and we are very happy for her'' में निक का नाम लिया है. प्रियंका अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म ''द स्काई इज पिंक'' की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं.

 

Share This News :