Home > देश विदेश ,
पीएम मोदी ने दिखाया बड़ा दिल, इमरान खान को फोन कर दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री और तहरीक-ए इंसाफ पाकिस्तान के चीफ इमरान खान को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने खुद इमरान खान से बात की है और उन्हें सबसे ज्यादा सीटें जीतने पर मुबारकबाद दी है.

इमरान खान ने 11 अगस्त को पाकिस्तान के वजीर-ए आजम पद की शपथ लेने का ऐलान किया है. हालांकि, उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन वह आजाद सांसदों और छोटी पार्टियों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं.

Share This News :