Home > देश विदेश ,
संघ-भाजपा नेताओं के साथ बैठक में प्रस्ताव- खत्म हो 377, निजता पर हमला गलत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से वैचारिक रूप से प्रभावित नई पीढ़ी के लोगों का मानना है कि धारा 377 जैसे कानून को खत्म करना चाहिए. इसमें संबंधों का निषेध अवयस्कों और अन्य जीवों तक सीमित किया जाना चाहिए.

संघ से ही परोक्ष रूप से जुड़े संगठन, इंडिया फाउंडेशन ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कसौली में दो दिन के युवा विचार शिविर का आयोजन किया था. इस शिविर में आरएसएस और भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भी हिस्सा लिया.

युवाओं के इस कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा हुई. उन्हीं में से एक था धारा 377 पर चर्चा. इस चर्चा में शिविर में आए युवाओं ने काफी प्रगतिशील ढंग से 377 पर अपने विचार रखे और कहा कि धारा 377 जैसे कानून व्यक्ति की निजता पर हमला करते हैं, इन्हें खत्म किया जाना चाहिए.

दो दिन के इस शिविर में संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल और भाजपा के महासचिव राम माधव मौजूद थे. शिविर में कश्मीर में शांति, आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई.

Share This News :