Home > देश विदेश ,
इमरान खान होंगे पाक के नए पीएम, 14 अगस्त से पहले लेंगे शपथ

इस्लामाबाद। à¤ªà¤¾à¤•िस्तान की नेशनल असेंबली और चारों प्रांतीय असेंबलियों के लिए बुधवार को हुए चुनावों के अंतिम नतीजे चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषित कर दिए। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) को नेशनल असेंबली में 116 सीटें हासिल हुई हैं। चूंकि 270 सीटों पर चुनाव कराए गए थे, लिहाजा उन्हें बहुमत के लिए 20 और सीटों की दरकार है।

ताजा खबरों के अनुसार तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान 14 अगस्त से पहले पाकिस्तान के नए पीएम की शपथ ले सकते हैं।उन्होंने नवाज शरीफ की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी-नवाज (पीएमएल-एन) और बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को भ्रष्ट करार देते हुए उनका समर्थन लेने की संभावना से इन्कार किया है। माना जा रहा है कि वह निर्दलियों और एक छोटे दल की मदद से गठबंधन सरकार बना सकते हैं।

पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को नतीजों की घोषणा के बाद इमरान खान ने सरकार गठन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलियों से बातचीत का सिलसिला तेज कर दिया। पीटीआइ पदाधिकारियों ने बताया कि वे निर्दलियों और कम से कम एक अन्य राजनीतिक पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

 

पीटीआइ के वरिष्ठ प्रवक्ता फैसल जावेद खान ने बताया कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के साथ भी बातचीत जारी है। एमक्यूएम को इस चुनाव में छह सीटें मिली हैं। जबकि निर्दलियों के खाते में 13 सीटें आई हैं। फैसल ने बताया कि इमरान खान पाकिस्तान के स्वाधीनता दिवस 14 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।दो नवगठित पार्टियों द ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए) और बलूचिस्तान आवामी पार्टी (बीएपी) ने भी इमरान खान को समर्थन के संकेत दिए हैं। दोनों को क्रमशः दो और चार सीटें मिली हैं। बता दें कि पाकिस्तानी कानून के मुताबिक राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली का पहला सत्र चुनाव के 21 दिनों के भीतर बुलाना चाहिए ताकि नए सदस्यों को शपथ दिलाई जा सके और नए स्पीकर का चुनाव हो सके।

Share This News :