Homeराज्यो से ,slider news,
विवादित मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ NIA ने दर्ज की FIR, मुंबई के 10 ठिकानों पर मारी रेड

सरकार ने मुस्लिम धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एनआईए ने शनिवार को जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ दर्ज एक मामले में 10 स्थानों पर छापे मारे. एनआईए ने आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत दर्ज एक प्राथमिकी में नाइक, आईआरएफ और अन्य का नाम शामिल किया है. एनआईए ने सभी कागजातों को सीलबंद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया. एजेंसी के अधिकारियों के साथ काफी संख्या में मुंबई पुलिस भी मौजूद रही.

Share This News :