Home > देश विदेश ,
वोटिंग के बीच पाकिस्तान में पोलिंग बूथ के बाहर धमाका, 31 की मौत

पाकिस्तान में नई सरकार के चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच बुधवार को बलूचिस्तान के क्वेटा में एक मतदान केंद्र के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया. इस घटना में 31 लोग मारे गए.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये ब्लास्ट क्वेटा में पूर्वी बाईपास के करीब एक मतदान केंद्र के बाहर हुआ है. ब्लास्ट में अब तक 31 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह ब्लास्ट नेशनल असेंबली 260 क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे हुआ है.

आत्मघाती हमलावर ने यह ब्लास्ट एक पुलिस वैन के किया, जो इलाके में रुटीन पैट्रोलिंग कर रही थी. मरने वालों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. जबकि दो बच्चे की मौत की भी खबर है.

ब्लास्ट में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्षेत्र के डीआईजी अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि फिलहाल घायलों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है.

Share This News :