Home > देश विदेश ,
पाक में नई सरकार के लिए मतदान जारी, रात तक होगा फैसला कौन बनेगा वजीर-ए-आजम

इस्लामाबाद। à¤ªà¤¾à¤•िस्तान के करीब साढ़े दस करोड़ मतदाता बुधवार को नई सरकार चुनने के लिए मतदान  चल रहा है । चुनाव से पहले कराए गए कई सर्वे के अनुसार इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प और नजदीकी है। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान और भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर पिछड़ती दिख रही है। लेकिन किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने की सूरत में उसकी भूमिका अहम हो सकती है। शाम छह बजे मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

सर्वे संस्था - पीएमएल-एन - पीटीआई (वोट प्रतिशत)

 

गैलप पाकिस्तान - 26 - 25

पल्स कंसल्टेंट - 27 - 30

आईपीओआर (पंजाब) - 51 - 30

 

बिलावल बन सकते हैं किंगमेकर

सर्वे में 29 वर्षीय बिलावल की पार्टी पीपीपी पिछड़ती दिख रही है। पल्स कंसल्टेंट के सर्वे में उसे महज 17 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। लेकिन कई विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने पर पीपीपी किंगमेकर बन सकती है।

 

बहुमत के लिए चाहिए 137 सीटें

नेशनल असेंबली 342 सदस्यीय है। इनमें से 272 सीटों के लिए सीधे चुनाव हो रहा है। बहुमत के लिए 137 सीटें जीतना जरूरी है। बाकी 70 सीटें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों का आवंटन चुनाव में दलों को मिलने वाले वोटिंग प्रतिशत के आधार पर होता है।

 

2013 का आम चुनाव

पीएमएल-एन - 126

 

पीपीपी - 31

पीटीआई - 27

 

पहली बार किसी दल ने पूरा किया कार्यकाल

पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी दल ने सत्ता में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। 2013 में शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन सत्ता में आई थी और उसने अपना कार्यकाल पूरा किया।

Share This News :