Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
हारमोनियम पर बलम पिचकारी गाकर कृष्णा ने जीता विदेशियों का दिल

भारतीय के कृष्णा ने ब्रिटिशर्स को अपनी आवाज का दीवाना बना दिया है. ब्र‍िटेन में लोग न सिर्फ उनके साथ गाना चाहते हैं, बल्क‍ि उनके वाद्य यंत्र हरमोनियम को भी समझना चाहते हैं.

दरअसल कृष्णा यूके के टीवी शो द वॉइस किड्स यूके के लिए ऑडिशन देने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जजों के सामने हरमोनियम पर बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति दी. 10 साल के कृष्णा की गायकी से शो के जज विल आई एम, डैनी जोन्स, पिक्सी लॉट काफी प्रभावित हुए.

कृष्णा ने हरमोनियम पर बल पिचकारी जो तूने मुझे मारी गाया, तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए. विल आई एम ने कृष्णा से पूछा कि उन्होंने क्या पहना है. कृष्णा ने जवाब दिया कि वे शेरवानी में हैं, जिसमें डायमंड जड़ा हुआ है.

 

Share This News :