Home > देश विदेश ,
PAK को मिली पहली महिला चीफ जस्ट‍िस

पाकिस्तान में सैयदा ताहिरा सफ्दार ने इतिहास रच दिया है. बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में उन्हें चीफ जस्टिस बनाया गया है.पाकिस्तान में किसी भी हाई कोर्ट में चीफ जस्ट‍िस बनने वाली सैयदा ताहिरा सफ्दार पहली महिला हैं.पाकिस्तानी मीडिया एक्सप्रेस ट्र‍िब्यून की रिपोर्ट के अनुसार सैयदा ताहिरा सफ्दार को पाकिस्तान के चीफ जस्टिस मियां साकिब ने नॉमिनेट किया है.सैयदा ताहिरा सफ्दार बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में मोहम्मद नूर मेसकांजाई की जगह लेंगी, जो 1 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं.सैयदा ताहिरा सफ्दार अगले साल 5 अक्टूबर तक बलूचिस्तान सूबे के हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस बनी रहेंगी.

Share This News :