Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
हिना बनेंगी कसौटी की कोमोलिका, शिल्पा शिंदे ने ऐसे किया रिएक्ट

शिल्पा शिंदे और हिना खान बिग बॉस 11 के समय से ही एक-दूसरे को पसंद नहीं करते. घर के अंदर तो दोनों एक-दूसरे से लड़ाई करते ही थी, घर से बाहर आने के बाद भी वो एक-दूसरे पर कमेंट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. हाल ही में जब शिल्पा से हिना का कोमोलिका का रोल प्ले करने पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

शिल्पा ने कहा- क्या वो बिग बॉस के घर की भी कोमोलिका नहीं थीं?

उन्होंने आगे कहा- वो अच्छी एक्ट्रेस हैं और निगेटिव रोल प्ले करना उनके लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए. कॉमेडी उनके लिए मुश्किल है, बाकी वो कर लेंगी.

 

 

Share This News :