Home > देश विदेश ,
अयोध्या में साधुओं का सत्यापन करेगी सरकार, फर्जी बाबाओं पर कसेगी लगाम

हाल के दिनों में जिस तरह से देश के बड़े संतों के खिलाफ आपराधिक मामले सामने आए हैं और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की कवायद तेज़ हुई है ऐसे में भगवान राम की नगरी अयोध्या में सुरक्षा के दृष्टिकोण से  प्रशासन ने साधू संतो के पहचान का सत्यापन करने का निर्णय लिया है.

अयोध्या प्रशासन के अनुसार बाहर से आकर बसने वाले साधुओं और संतों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी. साथ ही अयोध्या में रहने वाले हर संतों के रिकॉर्ड प्रशासन अपने पास रखेगी. à¤ªà¥à¤°à¤¶à¤¾à¤¸à¤¨ का मानना है कि अयोध्या में देश के विभिन्न राज्यों और विदेश से भी साधूवेशधारी भगवान के दर्शन करने आते हैं और यहां के मठों मंदिरों में बस जाते हैं. जिनकी विश्वसनियता की जांच कर पाना मुश्किल था. लिहाजा प्रशासन बाहर से आकर बसने इन साधुओं और संतों पर विशेष नज़र रखेगा.

Share This News :