Home > देश विदेश ,
भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ को 10 और उनकी बेटी मरियम को 7 साल की सजा

इस्‍लामाबाद। à¤ªà¤¾à¤•िस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जवाबदेही पर अदालत ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले में अदालत ने उन्‍हें दोषी पाया है और नवाज शरीफ को 10 वर्ष और उनकी बेटी मरियम को 7 वर्ष की सजा सुनाई गई है।शरीफ और उनके तीन बच्चों के खिलाफ अदालत में भ्रष्टाचार के चार मामले चल रहे हैं।इससे पहले पाकिस्तानी कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनकी बेटी की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें शरीफ और उनकी बेटी मरियम के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों पर होने वाली सुनवाई को टालने का अनुरोध किया गया था.

Share This News :