Home > देश विदेश ,
साध्वी प्राची के फिर बिगड़े बोल, कहा- राहुल गांधी भोंदू हैं, सोनिया जल्द करा दें शादी

हमेशा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बीजेपी नेता साध्‍वी प्राची ने इस बार राहुल गांधी को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है. बरेली पहुंची साध्वी प्राची ने राहुल गांधी को भोंदू बताया है. उन्‍होंने कहा, 'राहुल गांधी तो भोंदू हैं, ऐसे भोंदू का नंबर कभी जिंदगी में नहीं आएगा. ये अपनी जिंदगी में प्रधानमंत्री नहीं बन सकता.'

साध्‍वी प्राची ने दी सोनिया गांधी को सलाह

साध्‍वी प्राची ने सोनिया गांधी को सलाह देते हुए कहा, 'राहुल गांधी अब युवा नहीं रहे. इस लिए जल्‍द से जल्‍द इनकी शादी की जाए. अपनी गृहस्‍थी बसाकर राहुल उसमें मस्‍त रहें.'

Share This News :