Home > देश विदेश ,
टल्ली हुईं पोर्न स्टार से वकील बनीं जुड़वां बहनें, हो गई जेल

दो ब्रितानी महिलाओं को शराब के नशे में दुबई में महिला पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. दोनों महिला जुड़वां हैं और पोर्न स्टार रह चुकी हैं. पोर्न फिल्मों में काम करने के बाद दोनों वकील बन गईं.एलेना और साशा पार्कर की उम्र 37 साल है. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का विरोध किया था और खुद को निर्दोष बताया था.दोनों दुबई में बतौर वकील काम कर रहे थे. दुबई में आपराधिक मामलों की अदालत ने महिलाओं को दोषी करार दिया.जज शैखा हमद ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ सबूत पर्याप्त और मजबूत थे. जज ने ये भी आदेश दिया कि सजा पूरी करने के बाद दोनों को देश से बाहर भेज दिया जाए.हालांकि, महिलाएं अभी बेल पर बाहर हैं और उनके पास एक महीने का वक्त है जिसमें वह अपील भी कर सकती हैं.लंदन में रहने के दौरान महिलाओं ने एडल्ट फिल्म में काम किया था. दुबई आकर उन्होंने अल सफर एंड पार्टनर्स नाम के लॉ फर्म ज्वाइन कर लिया.आरोपों के मुताबिक, एक बहन ने महिला पुलिस अधिकारी पर हाथ उठाया था और उन्हें जमीन पर पटक दिया था. महिलाएं शराब के नशे में थी.

Share This News :