Home > देश विदेश ,
BJP से ब्रेकअप के बाद महबूबा ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- हमारा एजेंडा पूरा हुआ

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डर की नीति नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां अलग-अलग विचारधारा को मानती हैं, लेकिन फिर भी बड़े विजन को साथ लेकर BJP के साथ गठबंधन किया गया था.

महबूबा ने कहा कि सरकार के जरिये उन्होंने कश्मीर में अपना एजेंडा लागू करवाने में सफल रही हैं. महबूबा का कहना है कि कश्मीर के लोगों से बातचीत होनी चाहिए, पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए, ये उनकी हमेशा से कोशिश रही.

अपनी उपलब्धियां गिनाती हुईं महबूबा ने कहा, '370 को लेकर डरे हुए थे उसको लेकर हम डटे रहे. 11 हजार लोगों के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ था उसे वापस लिया गया.' यही नहीं, महबूबा की मानें तो उनकी सफल नीति की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान भी गए.

इससे पहले बीजेपी नेता राममाधव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी बिगड़ी है, जिसके कारण हमें ये फैसला लेना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री, अमित शाह, राज्य नेतृत्व सभी से बात की है.

वहीं, पीडीपी नेता रफी अहमद मीर का गठबंधन टूटने के पीछे कहना है कि बीजेपी के साथ गठबंधन सही चल रहा था. बीजेपी गठबंधन तोड़ेगी इस बारे में हमें जरा भी अंदाजा नहीं था. अचानक बीजेपी के उठाए इस कदम से हम हैरान हैं. यह जरूर है कि पिछले कुछ समय से घाटी और जम्मू में लोगों के बीच गैप बढ़ गया था. इस कारण अशांति का माहौल बना रहा.

उन्होंने आगे कहा कि पीडीपी और बीजेपी के नेताओं के बीच सीजफायर, अलगाववाद और पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर जरूर अलग-अलग राय हैं, लेकिन यह गठबंधन तोड़ने की वजह नहीं हो सकती. बीजेपी जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ राजनीति फायदे का खेल कर रही है. 

Share This News :