Homeअपना शहर ,खास खबरे,
प्रोजेक्ट अधिकारी मौज में , जनता ने की स्वर्ण रेखा की सफाई की मांग

ग्वालियर। नगर निगम में वर्षों से जमे प्रोजेक्ट अधिकारी मजे से नौकरी कर अपना समय गुजार रहे हैं। वहीं ग्वालियर के लोग स्वर्ण रेखा के गंदे होने से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बात यह भी है कि प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारा सहीं काम नहीं करने के बाद भी अधिकारी उनकी कार्यप्रणाली से खुश है और उन्हें लगातार बनाए रखने के लिए भी लिखकर दे रहे हैं। वहीं जनता प्रोजेक्ट अधिकारी द्वारा अभी तक स्वर्ण रेखा की सफाई नहीं कराए जाने से नाराज है।
नगर निगम के प्रोजेक्ट अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव वर्षों से एक ही पद पर डटे हुए हैं। वह अपनी चाटुकारिता के बल पर अधिकारियों को खुश रखने में माहिर माने जाते हैं। इतना ही नहीं प्रोजेक्ट अधिकारी अपने मूल काम को छोड अन्य सभी कामों को बखूवी अंजाम देते हैं। मसलन कहीं कोई कार्यक्रम हो तो प्रोजेक्ट अधिकारी अपनी चाटुकारिता के बल पर अधिकारी के आगे पीछे रहकर उसके हर काम पूरे करते हैं। वस अपना मूल काम छोड कर। प्रोजेक्ट अधिकारी स्वर्ण रेखा को साफ सफाई कराने का ध्यान ही नहीं है जबकि वर्षात का सीजन शुरू होने वाला है। हां उन्हें तो नये प्रोजेक्ट बनाने और उसके लिए चापलूसी करने से फुर्सत हो तब कुछ काम करें। उन्हें अधिकारियों की चमचागीरी करने में महारथ हासिल है। चाहे कोई जिला पंचायत का सीईओ हो या फिर कोई अन्य आईएएस आईपीएस अधिकारी।
प्रोजेक्ट अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव उसके चहेते बन जाते हैं। जबकि निगम में उनसे बेहतर काम करने वाले अनेक अधिकारी हैं। लेकिन अन्य अधिकारियों के पास चमचागीरी की डिग्री नहीं है। सूत्र बताते हैं कि नदी गेट गुरूद्वारे से लक्ष्मीबाई की समाधि तक स्वर्ण रेखा में साफ पानी भरने के लिए उसे वर्ष में कई बार साफ सफाई करवा कर पैसा वसूल किया गया। वहीं प्रोजेक्ट अधिकारी शिशिर ने काम भी निगम के ही डंपरों व जेसीबी से पूरा करवाया, लेकिन बिल भारी भरकम लगाए गये।
अब हनुमान बांध के पास रहने वाले लोगों ने महापौर सहित निगम के अधिकारियों से स्वर्ण रेखा को साफ कराने की मांग की है लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट अधिकारी ने अभी तक उस ओर ध्यान ही नहीं दिया। सूत्र बताते हैं कि प्रोजेक्ट अधिकारी किसी बडे प्रोजेक्ट तथा स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में लगे हैं। प्रोजेक्ट अधिकारी ने कई बार पुर्न निर्माण होने के बाद फिर महाराज बाडे का टाउन हॉल के लिए नया प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके जरिये प्रोजेक्ट अधिकारी अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। अब देखना है कि सिंचाई विभाग से निगम में आए प्रोजेक्ट अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव अब क्या नया गुल खिलाएंगे इसका इंतजार रहेगा।

Share This News :