Home > देश विदेश ,
सिर्फ कालेधन पर चोट के लिए नहीं, बैंकों को डूबने से बचाने के लिए भी चला गया है ये दांव

मशहूर अर्थशास्‍त्री देविंदर शर्मा का दावा है कि नोटबंदी का फैसला सिर्फ कालेधन पर चोट करने के लिए नहीं हुआ है। दरअसल यह निर्णय बैंकों की खस्‍ता हालात ठीक करने लिए भी लिया गया है। इसका एक बड़ा मकसद ये भी है।
न्‍यूज 18 इंडिया डॉटकॉम से बातचीत में शर्मा ने कहा कि कई सरकारी बैंकों के डूबने का खतरा पैदा हो गया था। एक बैंक भी डूबता तो बड़ी दिक्‍कत शुरू हो सकती थी। ऐसे में अब मोदी सरकार के पास लोगों के घरों की सेविंग बैंकों में जमा करवाने के अलावा बैंकों को बचाने का दूसरा कोर्इ चारा नहीं था। ऐसा लग रहा है कि 2.5 लाख रुपये से अधिक की आम आदमी की रकम को ब्‍लैक मनी मान लिया गया है।
घर पर की गई सेविंग को भी ब्‍लैक बनी मान लेना ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि अभी दो तिहाई पैसा प्रॉपर्टी या फिर सोना खरीदने में जा रहा है, इसलिए नोटबंदी उसे बैंकिग सिस्‍टम में डायवर्ट करने का प्रयास है। बैंकों की रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद पहले तीन दिन में तीन लाख करोड़ रुपये एकत्र किए गए हैं। लेकिन जो आपने उद्योगपतियों का टैक्‍स माफ कर दिया वह इससे बहुत अधिक है। सरकारों ने उद्योगपतियों को पिछले 12 साल में करीब 48 लाख करोड़ रुपये की टैक्‍स छूट दे दी है। अकेले वर्ष 2015-16 में ही उद्योगपतियों के 6.23 लाख करोड़ रुपये माफ किए गए हैं।
ऐसा नहीं किया जाता तो सरकार की आर्थिक स्‍थिति बहुत मजबूत होती। हालांकि माफ करने के पीछे यह तर्क रहता है इससे एक्‍सपोर्ट बढ़ेगा और जॉब क्रिएट होंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। पिछले तीन साल में बैंकों ने उद्योगपतियों का 1.14 लाख करोड़ रुपये का एनपीए माफ किया गया है। पार्लियामेंट में बताया गया है कि करीब 6 लाख करोड़ रुपये का और एनपीए है। अगर सरकार के पास ये पैसा होता तो बैंकों में वो इतना डाल सकती थी। इससे बैंकों की सेहत अच्‍छी रहती। अर्थशास्‍त्री मानते हैं कि अब आपके नए कदम से बैंकों में पैसा आ जाएगा। वह अपनी ब्‍याज दरें सस्‍ती कर देंगे। लेकिन चुनौती ये है कि यह पैसा वापस एनपीए में न चला जाए।
शर्मा के सुझाव
-राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लार्इए।
-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 44 साल में जो एक्‍सपोर्ट हुआ है, उसमें से करीब 17 ट्रिलियन रुपये नहीं आए हैं। सरकार पहले इसे लाने की कोशिश करे।
-1000 के नोट बंद करके सिर्फ 500 और उससे छोटी नोट चलाई जाएं।

Share This News :