Home > देश विदेश ,
हार्दिक पटेल का दावा- विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, CM बोले-अफवाह है

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के इस्तीफे का दावा किया है. वहीं रूपाणी ने इसे 'असत्य' और 'झूठी अफवाह' बताकर खारिज कर दिया है.

रूपाणी ने कहा कि इस्तीफे का कोई सवाल नहीं उठता और वह पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि हार्दिक जैसे लोगों का काम अफवाह के दम पर ही चल रहा है. ये लोग रोज कोई न कोई अफवाह फैलाते रहते हैं.दरअसल, हार्दिक पटेल ने गुरुवार को अपने राजकोट के दौरे में ये दावा किया कि रूपाणी ने उनकी पार्टी द्वारा कहे जाने के बाद कैबिनेट की बैठक में इस्तीफा दे दिया है. , रूपाणी से इस्तीफे के लिए कहा गया था क्योंकि वह सही ढंग से शासन संभालने में नाकामयाब रहे हैं. पटेल ने दावा किया कि दस दिन के अंदर गुजरात में कोई नया मुख्यमंत्री नियुक्त हो जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी पाटीदार या राजपूत नेता को नए मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करेगी.

Share This News :