Home > देश विदेश ,
केजरीवाल की लड़ाई में कूदीं पत्नी, LG से पूछा क्या हम महिलाओं से भी आपको खतरा

पिछले चार दिनों से उपराज्यपाल के घर में धरने पर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की लड़ाई में अब उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कूद पड़ी हैं. गुरुवार शाम सुनीता केजरीवाल अपनी सास, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की पत्नी के साथ उप राज्यपाल के घर की ओर जा रही थीं. वहां उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया.

इसके बाद सुनीता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एलजी महोदय, क्या हम चार महिलाएं आपकी सुरक्षा के लिए किसी भी तरह से खतरा हैं? आप हमें अपने घर की ओर आने वाली सड़क में जाने से क्यों रोक रहे हैं? कृपया हस्तक्षेप करें. कृपया हर किसी को धमकी देने वाला न समझें. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि उनका भाई पुणे से मिलने आया, लेकिन मिलने नहीं दिया गया.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तीन मंत्री उप राज्यपाल अनिल बैजल के खिलाफ उनके निवास पर पिछले चार दिन से धरना दे रहे हैं. वहीं विपक्षी पार्टी बीजेपी सीएम के खिलाफ उनके घर पर धरना दे रही है.

आमरण अनशन पर बैठे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का गुरुवार सुबह रुटीन चेकअप हुआ. चेकअप में पता चला है कि सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक नहीं है.

Share This News :