Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
नेहरू को श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति पहुंचे शांति वन

नई दिल्ली/ देश आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 127वीं जयंती मना रहा है। इस

मौके पर नई दिल्ली में शांति वन पहुंचकर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी,

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने नेहरू को उनके जयंती पर

पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। कांग्रेस के कई नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयंती

पर नमन किया।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया है कि पंडित नेहरू बच्चों के बीच रहने

पसंद करते थे, बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। उनका जन्मदिन 14 नवंबर बाल दिवस

के तौर पर मनाते हैं।

 

Share This News :