Home > देश विदेश ,slider news,
प्रणब के भाषण को कांग्रेस और बीजेपी ने बताया एक-दूसरे को नसीहत

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचे. यहां प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित किया. वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राष्‍ट्रपति के संघ मुख्‍यालय में दिए भाषण को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों एक-दूसरे के लिए नसीहत बता रही हैं.

प्रणब मुखर्जी ने मोदी सरकार को राजधर्म की याद दिलाई: रणदीप सुरजेवाला

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'प्रणब मुखर्जी ने मोदी सरकार को राजधर्म की याद दिलाई. उन्‍होंने आरएसएस हेडक्‍वाटर में इस देश की खूबसूरती को बताया. प्रणब मुखर्जी ने पीएम मोदी को बताया कि राष्‍ट्रवाद क्‍या है.'


प्रणब मुखर्जी ने राजा को सबक भी दिया: केसी त्‍यागी

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, 'प्रणब मुखर्जी पूरे राष्‍ट्र के हैं. प्रणब मुखर्जी ने संवाद की परंपरा का कायम रखा. उन्‍होंने राजा को सबक भी दिया.'

प्रणब जी ने हमारे विचार से भाषण की शुरुआत की: सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'प्रणब जी ने अपने भाषण की शुरुआत ही भारत को पहला राष्‍ट्र बताते हुए की. यही तो हमारा विचार है.'

प्रणब मुखर्जी ने कांग्रेस की विचारधारा को रखा: राशिद अल्वी

राशिद अल्वी ने कहा, प्रणब मुखर्जी ने जो भाषण दिया वो कांग्रेस की विचारधारा को वहां रखा है. उन्‍होंने कहा कि देश में जो डर पैदा हो रहा है वो नहीं होना चाहिए. शायद इससे बड़ी बात आरएसएस के कार्यक्रम में नहीं कही जा सकती.

RSS की विचारधारा अलग: कांग्रेस

कांग्रेस ने ट्वीट किया, सभी भारतीयों के लिए यह जानना जरूरी है कि आरएसएस ने ऐतिहासिक रूप से क्या खड़ा किया. भारत के लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए कि RSS की विचारधारा भारत के विचारधारा से उलट है.

प्रणब दा की तस्वीरों ने ठेस पहुंचाई: आनंद शर्मा

वहीं, कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट में लिखा, 'आरएसएस मुख्यालय में प्रणब दा की तस्वीरों ने भारतीय गणतंत्र के आधारभूत मूल्यों, विविधता एवं बहुलतावाद में विश्वास करने वाले लोगों और कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को पीड़ा दी है.'

यह सिर्फ आरएसएस के बारे में नहीं: संजय झा

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने ट्वीट किया, 'यह सिर्फ आरएसएस के बारे में नहीं है. यह वीएचपी, प्रवीण तोगड़िया के नफरत फैलाने वाले भाषणों और बजरंग दल की सोच के बारे में भी है.'

Share This News :