Home > देश विदेश ,
देवी से मन्नत पूरी कराने को भक्त ने काट ली अपनी गर्दन

हरदोई में देवी से अपनी मन्नत पूरी कराने के लिए एक भक्त ने धारदार हथियार से अपनी ही गर्दन रेत ली। धर्म स्थल पर सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत नाजुक है। अस्पताल में उसे बचाने का प्रयास जारी है। 

कोतवाली देहात के चांद बेहटा निवासी संदीप वर्मा एमए à¤•ी पढ़ाई कर चुका है। संदीप एक देवी का उपासक है। हाल में उसने एक मन्नत मांगी थी। उसी को पूरा कराने के लिए वह बुधवार सुबह धर्म स्थल पहुंचा। वहां देवी की अर्चना करते करते अचानक उसने धारदार हथियार निकाला और अपनी ही गर्दन पर वार कर लिया। वहां सुरक्षा में लगे कर्मियों ने नजारा देखा तो दौड़कर संदीप के पास पहुंचे। आनन फानन में एम्बुलेंस को सूचना देकर संदीप को अस्पताल रवाना किया गया। डाक्टरों के मुताबिक संदीप की हालत नाजुक है। 

Share This News :