Home > राज्यो से ,slider news,
गोलीकांड की पहली बरसी पर राहुल गांधी पहुंचे मंदसौर - इंटरनेट बाधित

मंदसौर। à¤®à¤‚दसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने पिपलियामंडी पहुंचे। राहुल गांधी इस दौरान गोलीकांड से प्रभावित हुए किसान परिवारों से मिले। कांग्रेस द्वारा आयोजित सभा के मंच पर 6 मृत किसानों की तस्वीर लगाई गई हैं और उनके अस्थि कलश भी रखे हुए हैं। इस दौरान मंच पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, कांतीलाल भूरिया और दीपक बाबरिया समेत अन्य नेता मौजूद रहे। मीनाक्षी नटराजन ने सभा की कमान संभाल रखी है। मंच पर 27 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है।

इलाके में इंटरनेट काफी धीमी गति से चल रहा है, इस दौरान प्रशासन पर इंटरनेट बाधित करने का आरोप लगाया गया। सुबह शुरू हुई श्रद्धांजलि सभा के मंच पर पारस सकलेचा की मंदसौर गोलीकांड पर लिखी किताब का विमोचन किया गया। इसके बाद एक शार्ट फिल्म दिखाई गई। कांग्रेस नेताओं ने मंच से घनश्याम धाकड़ की मौत की न्यायिक जांच करने की मांग भी की।

Share This News :