Homeअपना शहर ,खास खबरे,
दूसरे दौर में रोमांचक मैचों की धूम

ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में एम.एल.बी. काॅलेज मैदान पर ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अंतर वार्ड क्रिकेट टूर्नामेन्ट दूसरा राउण्ड शुरू हो चुका हैं। नाॅक आउट प्रतियोगिता के हुए मैचों में वार्ड क्रमांक 45(जी) विरूद्ध वार्ड क्रमांक 60(आई) के बीच मैचा खेला गया।
वार्ड क्रमांक 60(आई) ने पहले खेलते हुए दस ओवर में 54 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड क्रमांक 45(जी) ने तीन ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की। टूर्नामेन्ट के अगले मैच में वार्ड क्रमांक 26(बी) एवं वार्ड क्रमांक 18(बी) के बीच मैच खेला गया। वार्ड क्रमांक 26(बी) ने पहले खेलते हुये दस ओवर में 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वार्ड क्रमांक 18(बी) ने तीन ओबर चार बाॅल में 4 विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की। जिसमें दलवीर सिंह ने 30 रन का योगदान दिया। अगला मैच वार्ड क्रमांक 28(जे) एवं वार्ड क्रमांक 26(सी) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 26(सी) ने पहले खेलते हुये दस ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाये। जिसमें सोमेन्द्र सिंह ने 34 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुये 28(जे) ने नौ ओवर पाॅच बाॅल में 9 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की।
अगला मैच वार्ड क्रमांक 25(ई) एवं वार्ड क्रमांक 59(ए) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 59(ए) ने पहले खेलते हुये दस ओवर में 98 रन बनाये। जिसमें पवन बघेल ने 47 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुये 25(ई) ने नौ आॅवर पाॅच बाॅल में 9 विकेट के नुकसान 100 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की। जिसमें आदर्श सिंह ने 43 रन का योगदान दिया। अगला मैच वार्ड क्रमांक 22(सी) एवं वार्ड क्रमांक 20(सी) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 20(सी) ने पहले खेलते हुये दस ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुये 22(सी) ने नौ ओवर पांच बाॅल में 6 विकेट खोकर 69 रन बनाये और मैच में जीत हासिल की। जिसमें अश्विन दीक्षित ने 24 रन का योगदान दिया। अगला मैच वार्ड क्रमांक 18(ई) एवं वार्ड क्रमांक 22(डी) के बीच खेला गया। वार्ड क्रमांक 18(ई) ने पहले खेलते हुये दस आॅवर में 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाये। जिसमें प्रेम सिंह ने 37 रन एवं अशरफ खान ने 33 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुये 22(डी) ने दस ओवर में 8 विकेट खोकर 68 रन बनाये और मैच हार गई।
टूर्नामेन्ट में राज चडढा (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व अध्यक्ष मेला प्राधिकरण) श्रीमती ममता कटारे (अध्यक्ष, जे.सी.आई. मृगनयनी), दशरथ सिंह तोमर (वरिष्ठ समाजसेवी), डाॅ. रमाकांत रावत, मौजूद रहे, जिनका स्वागत व स्मृति चिन्ह भेंट कर न्यास के अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने सम्मान किया। इस मौके पर अवध सिंह धाकरे, अवधेश कौरव, लवकेश, संजय धाकड, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, पवन जैन, के.पी. सिंह भदौरिया, प्रदीप गर्ग, महेन्द्र शुक्ला, गुलाब प्रजापति आदि मौजूद थे।

Share This News :