Homeअपना शहर ,खास खबरे,
कन्या के विवाह के लिए दी आर्थिक मदद

ग्वालियर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी एवं गरीबों की मदद करने वाला जनउत्थान न्यास की ओर से एक गरीब परिवार को कन्या के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अनुकरणीय पहल का लोगों ने स्वागत कर भाजपा नेता, पार्षद एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनउत्थान न्यास की ओर से श्रीमती ऊषा जाटव पत्नी ओमप्रकाश जाटव, निवासी - रंगियानी मौहल्ला, चार शहर का नाका, हजीरा ग्वालियर की दो पुत्री कुं. काजल एवं कुं. भारती के लिए आर्थिक सहायता दी गई। श्रीमती ऊषा की पुत्रियों का विवाह 21 जुलाई को होना है। श्रीमती ऊषा का पति ओमप्रकाश काफी लम्बे समय से बीमार है, जिस कारण श्रीमती ऊषा जाटव के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। पुत्रियों के विवाह के लिए श्रीमती ऊषा ने डाॅ. सिकरवार से मदद की गुहार की। जिसे देखते हुये डाॅ. सिकरवार ने पुत्रियों के विवाह के लिए 10 हजार रूपये की आर्थिक मदद की।
डाॅ. सिकरवार द्वारा श्रीमती ऊषा को पुत्रियों के विवाह के लिए बधाई दी। जनउत्थान न्यास के कार्यालय में इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद दी गई। इस मौके पर जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार, न्यास के सह सचिव अवधेश कौरव, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, डब्बू खान आदि मौजूद थे।

Share This News :