Homeअपना शहर ,खास खबरे,
पर्यावरण की रक्षा के प्रति होना चाहिए समर्पण का भाव: केन्द्रीय मंत्री

ग्वालियर । पर्यावरण की रक्षा के प्रति हम सबके मन में समर्पण का भाव होना चाहिए। ग्वालियर में स्मार्ट सिटी योजना, अमृत योजना एवं राज्य सरकार द्वारा बडे स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन जब तक हम आदत में परिवर्तन नहीं लाएंगे तथा पर्यावरण के प्रति प्रेम नहीं करेगें तो स्मार्ट होने के बाद भी हमारे सामने भयावह संकट खडा रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 5-5 पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। उक्ताशय के विचार केन्द्रीय पंचायती राज एवं स्वच्छता मंत्री नरेन्द्र तोमर ने नगर निगम ग्वालियर द्वारा पर्यावरण संगोष्ठी एवं बालभवन के नव सुसज्जित सभागार के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बालभवन के नव सुसज्जित सभागार में आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी की अध्यक्षता महापौर विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा की गई। संगोष्ठी में अतिथि वक्ता के रुप में पूर्व कुलपति कृषि विश्वविद्यालय डा विजय सिंह तोमर, कुलाधिसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय प्रो आर जे राव, विवेकानंद नीडम से अनिल सरोदे एवं वैज्ञानिक रामलखन सिंह सिकरवार, निगमायुक्त विनोद शर्मा सहित एमआईसी सदस्य गंगाराम बघेल, सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्रीमती मीना शिवराम जाटव, केशव सिंह गुर्जर एवं खेमचंद गुरवानी, पार्षदगण एवं समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। संगोष्ठी में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र ंिसह तोमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सब संकल्प लेकर छोटी छोटी आदतें अपने जीवन में उतारें तथा उनका पालन कर समाज को प्रेरणा दें तो आज के आयोजन की सार्थकता सिद्व होगी। उन्होंने कहा कि भारत देश में हमें पर्यावरणीय संकट से गुजरना पड रहा है जहां प्राकृतिक सम्पदा भरी पडी है तथा दूसरे देश के लोग हमें बता रहे हैं कि किस प्रकार प्रकृति का दोहन करना है शोषण नहीं तो यह बहुत ही दुख की बात है। हमें ऋषि मुनियों से जो संस्कार मिले हैं तथा प्रकृति को हम पूजते हैं और अपने स्वार्थ के लिए उसी प्रकृति का शोषण करते हैं।
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि हमारे देश की परम्पराएं तथा पूर्वजों दि गए संस्कारों का ही यदि हम पालन करते तो आज पर्यावरणीय संकट पूरी दुनिया पर आता लेकिन भारत पर नहीं। उन्होंने कहा कि जंगल काटने से हम मालामाल होते हैं तथा जल स्रोत का संरक्षण करने की बुद्वि हममे नहीं है तथा अपने स्वार्थ के लिए हम प्रकार के कार्य कर रहे हैं तो यह प्रकृति के साथ खिलबाड है और इसके भयावह परिणाम हमें भोगने होगें।

नवीन सुसज्जित सभागार का लोकार्पण

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं अतिथियों द्वारा सिटी सेंटर स्थित बालभवन में नगर निगम के नव सुसज्जित सभागार का लोकर्पण किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि इस सभागार के बनने से एक अच्छी सुविधा ग्वालियर के नागरिकों को मिलेगी।

अतिथियों ने किया किताबों का विमोचन

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर सहित अतिथियों द्वारा श्रीमती अलका गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक निशब्द संवाद एवं डा राम लखन सिंह सिकरवार द्वारा लिखित बायो डायवरसिटी पुस्तक तथा निगम द्वारा तैयार किए गए असंगठित श्रमिकों के फोल्डर का विमोचन किया गया।

Share This News :