Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
इन 21 तरीकों से जानें कि 500-2000 का नया नोट असली है या नकली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद आठ नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 के नोटों पर प्रतिबंध लग गया। इसके बाद आरबीआई ने 500-2000 के नए नोट जारी कर दिये। नये नोट आने के बाद इनके नकली नोट आने की भी खबरें शुरु हो गईं। यहां हम आपको 21 तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप नये 500 व 2000 के नोटों के असली या नकली होने का पता कर सकते हैँ। जानें:

1- आरबीआई के अनुसार, दो हजार के नोट के आगे की ओर सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपये लिखा है।

2- नोट पर दो हजार रुपये की लेटेंट तस्वीर है।

3- महात्मा गांधी के दाएं ओर देवनागरी भाषा में दो हजार रुपये लिखा गया है। इसमें रुपये का नया साइन है।

4- महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के बीच में बनी हुई है।

5- नोट के बायें ओर माइक्रो लेटर्स में आरबीआई और दो हजार लिखा गया है।

6- नोट में स्क्यिोरिटी थ्रेड दिया गया है। इसमें भारत, आरबीआई और दो हजार लिखा हुआ है। नोट को थोड़ा टेढ़ा करके देखने पर थ्रेड का रंग हरे से नीला बदलता है।

7 -नोट के दायें ओर गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी और प्रॉमिस क्लॉस दिया गया है। इसके अलावा इसमें आरबीआई का साइन भी देखा जा सकता है।

8- नोट को लाइट में देखने पर सफेद रंग वाली जगह पर महात्मा गांधी का चित्र देखा जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी है।

9- ऊपर से बायें और नीचे से दायें ओर नंबर पैनल दिया गया है। पैनल में नंबर छोटे से बड़े तरीके से लिखे गये हैं।

10- नोट के बायें से नीचे की ओर दो हजार रुपये लिखे गये हैँ। इसके अलाव पांच सौ की नोट में पांच सौ अंक लिखा गया है। इसमें रंग का बदलाव भी है। नोट को थोड़ा टिल्ट करने पर यहां आपको हरे से नीले में रंग बदलते हुए दिख जायेगा।

11- नोट के नीचे से बायें ओर अशोक स्तम्भ है।

 

12-अशोक स्तम्भ के ऊपरी भाग में रेक्टैंगल में दो हजार रुपये लिखा गया है।

13- बायें ओर नोट में सात लाइन भी दी गई है।

14- नोट के पिछले भाग में दायें ओर दो हजार रुपये/पांच हजार रुपये लिखे जाने के साथ साथ उसके ऊपर अंक में भी लिखा गया है।

15- नोट में पीछे की ओर स्वच्छ भारत का लोगो दिया गया है।

16- नोट के पिछले भाग में कई भाषा में नोट की वैल्यू लिखी हुई है।

17- दो हजार के रुपये में पीछे की ओर मंगलयान का चित्र दिया गया है।

18- नोट के पीछे दायें में दो हजार रुपये अंक में लिखा हुआ है।

19- 500 रुपये के नोट में दायें ओर एक गोले में पांच सौ रुपये लिखा गया है।

20- पांच सौ की नोट में दायें ओर पांच लाइन दी गई है।

21- पांच सौ की नोट में लाल किले की तस्वीर है और भारत का झंडा भी बना है।

 

Share This News :