Home > देश विदेश ,
CRPF की गाड़ी पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, 4 जवानों समेत 5 घायल

 à¤°à¤®à¤œà¤¾à¤¨ के पाक महीने में भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी  à¤…पनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आतंकियों ने शनिवार शाम सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया। सभी को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हमला श्रीनगर के फतह कदाल इलाके में हुआ है। à¤¶à¤¨à¤¿à¤µà¤¾à¤° को करीब दो-ढाई घंटे के भीतर सीआरपीएफ वाहनों पर लगातार चार ग्रेनेड हमले हुए। इनमें चार जवानों सहित पांच लोग घायल हो गए। इस हमले की à¤œà¤¿à¤®à¥à¤®à¥‡à¤¦à¤¾à¤°à¥€ à¤œà¥ˆà¤¶-ए-मोहम्मद ने à¤²à¥€ है।  
PunjabKesariपहला हमला श्रीनगर के फतहकदल और दूसरा बुदशाह इलाके में हुआ जहां सीआरपीएफ वाहनों को निशाना बनाया गया। इसमें चार जवानों सहित पांच लोग घायल हो गए। तीसरा हमला श्रीनगर के जहांगीर चौक में हुआ। चौथा हमला मोमिनाबाद-बातामालू में हुआ है।

पुलिस के अनुसार आतंकियों ने करीब 3:30 बजे सीआरपीएफ की 82 बटालियन की गाड़ी को ग्रेनेड से निशाना बनाया। जिस वक्त यह हमला हुआ तब सीआरपीएफ के जवान पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे। वहीं घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। आतंकियों की घेरेबंदी के लिए तलाशी अभियान चलाया गया है।
PunjabKesari

बता दें कि शुक्रवार को 17वें रोजे के दिन कश्मीर में आतंकियों ने 5 जगह ग्रेनेड से हमला किया जहां जवानों के साथ-साथ कई आम लोग भी जख्मी हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।  à¤œà¤®à¥à¤®à¥‚ कश्मीर के कई इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति है। सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर और घटनास्थल के आस-पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बता दें कि रमज़ान के पाक महीने के दौरान कश्मीर में शांति के लिए गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों को सीज़फायर का आदेश दिया है। बावजूद इसके आतंकी लगातार घाटी में हमला कर अशांति फैला रहे हैं।

Share This News :