Home > देश विदेश ,
पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी

रायपुर। à¤›à¤¤à¥à¤¤à¥€à¤¸à¤—ढ़ के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी को बेहतर उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल भेजा गया है।

जोगी की तबीयत मंगलवार शाम को अचानक और बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई तो डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया। सूचना पर अस्‍पताल में बड़ी संख्‍या में जोगी के प्रशंसक जमा हो गए थे।

फेफड़े और ब्लड में इंफेक्शन की वजह से उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है, यही वजह है कि उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। दिल्ली से एयर एंबुलेंस रायपुर मंगाई गई । उन्हें मंगलवार रात ही दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया, जहां डॉ. नरेश त्रेहन की देखरेख में उनका इलाज होगा। इसके लिए रामकृष्‍ण अस्‍पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया । उनकी विधायक पत्‍नी रेणु जोगी भी उनके साथ दिल्‍ली गई हैं।

Share This News :