Home > देश विदेश ,
55 डिग्री तापमान में इंजन में बैठकर चला रहे हैं ट्रेन

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि । à¤œà¤¿à¤²à¥‡ का पारा 45 डिग्री के पार जाने कारण एक ओर जहां आम लोग बेचैन हो उठे हैं। वहीं, दूसरी ओर ट्रेनों के ड्राइवर 55 डिग्री तापमान पर गाड़ियां दौड़ने को मजबूर हैं। दरअसल, रेलवे स्टेशन में खड़े इंजन का तापमान बाहरी तापमान से हमेशा 10 डिग्री ज्यादा होता है। जिस कारण ड्राइवरों को 55 डिग्री तापमान में काम करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के कारण ड्राइवरों की हालात खराब हो गई है। ट्रेनों के जनरल से लेकर स्लीपर कोचों में यात्रा करने वालों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। गर्मी के कारण पैसेंजर पस्त नजर आ रहे हैं। कोचों में लगे पंखों इतनी गर्म हवाएं फेंक रहे हैं कि इन्हें बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है।

बाहर से 20 डिग्री तक ज्यादा इंजन का तापमान -

इंजन के जानकार बताते हैं कि गर्मी में ट्रेन चलाने वाले ड्राइवर इन दिनों बीमार ज्यादा होते हैं। इसका कारण इंजन के केबिन का तापमान बाहर के पारा से 10 डिग्री ज्यादा होना है। इसी तरह इंजन का तापमान बाहर के तापमान से 20 डिग्री ज्यादा होता है। सोमवार को मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के इंजन का तापमान 66 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि केबिन का 55 से 56 डिग्री रहा। जिस कारण इंजन ड्राइवर और असि.ड्राइवर परेशान दिखे।

नलों से गर्म पानी, लू के कारण बंद करने पड़े पंखे -

मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों की हालात यह है कि ठंडे पानी के नलों से गर्म पानी आ रहा है। गर्म हवा फेंकने के कारण प्लेटफार्म पर लगे ज्यादातर पंखों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में यात्रा करने को मजबूर पैसेंजर को यह नहीं सूझ रहा कि वह अपना और अपने बच्चों की लू से सुरक्षा कैसे करें। स्टेशन पर पैसेंजर को राहत देने के कोई इंतजाम भी नहीं नजर आ रहे हैं। स्टेशन पर ठंडा पानी नहीं मिलने के कारण अलग-अलग ब्रांड के पैक्ड वॉटर बॉटल बेचने वाले फिर सक्रिय हो गए हैं।

Share This News :