Home > देश विदेश ,
हीट स्ट्रोक से छह लोगों की मौत, गैस्ट्रो के मरीज बढ़े

कानपुर :पारा बढ़ने के साथ तल्ख गर्मी और जानलेवा हो चली है। शनिवार को भी हीट स्ट्रोक से छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं गर्मी के कारण अस्पतालों में गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि हैलट की मेडिसिन इमरजेंसी फुल हो गई है। 
मेडिसिन इमरजेंसी में रात से दोपहर तक हरदोई के दयाराम(21),बेगमपुरवा की वसीमुन निशा(55) और बुधौरी सिकंदरा की सुमन (50) ने हीट स्ट्रोक से दम तोड़ दिया। जबकि हृदय रोग संस्थान में फतेहपुर के अयूबअली(60), महेश्वरी मोहाल के भैया लाल शर्मा(65) और बछरावां के रामकुमार अवस्थी (75) की मौत हो गई। गर्मी के कारण सभी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिससे इनकी मौत हो गई। हैलट के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एसके गौतम ने बताया कि गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी से शरीर कमजोर हो जाता है। सांस लेने में दिक्कतें शुरू हो जाती है। ऐसे में हार्ट काम करना बंद करने लगता है। गर्मी में लोग पानी की कमी पूरी करने में लापरवाही कर देते हैं, जिससे हार्ट फेल्योर हो जाता है। 

Share This News :