Home > देश विदेश ,
एक जून से नहीं देना होगा 'आधार' नंबर, जानें क्या होगी नई व्यवस्था

नई दिल्ली। à¤†à¤§à¤¾à¤° नंबर के जरिये निजी जानकारी के उजागर होने की चिंता अब नहीं होगी। दरअसल, अब आपको अपने 12 अंकों के आधार नंबर को किसी को देने की जरूरत नहीं होगी। इसकी बजाय एक वर्चुअल नंबर जनरेट कर सकेंगे, जिससे आप किसी भी तरह का सरकारी वैरीफिकेशन करा सकेंगे।

आधार नंबर जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने वर्चुअल आईडी (वीआईडी) बनाने के लिए बीटा संस्करण लांच कर दिया है। 1 जून, 2018 से किसी भी तरह की सेवा प्रदाता संस्थाएं आधार नंबर के स्थान पर इस वीआईडी को स्वीकार करने लगेंगी।

यूआईडीएआई ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा कि नई सुविधा आधार धारकों को बिना वेरीफिकेशन या सत्यापन की प्रक्रिया में अपना असली 12 अंकों का आधार नंबर दिए बिना एक वीआईडी नंबर देने की इजाजत देगी।

इस वर्चुअल नंबर को जेनरेट करने के बाद आपको मूल आधार नंबर किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं देना होगा। इसी वीआईडी का इस्तेमाल आप बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी सब्सिडी पाने, पासपोर्ट बनवाने और नए इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए कर सकेंगे।

तीन स्टेप्स में मिलेगा वर्चुअल नंबर

अब आप घर बैठे मात्र आसान से तीन स्टेप्स को फॉलो करके अपना 16 अंकों वाला वर्चुअल आधार नंबर जेनरेट कर सकेंगे। सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं। वहां आधार सर्विस टैब के अंदर वीआईडी जेनरेटर ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड फीड करें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

ओटीपी सबमिट करने के बाद आपके पास दो तरह के ऑप्शन आएंगे। पहला नया वीआईडी जेनरेट करने के लिए और दूसरा पहले से जेनरेट की गई वीआईडी को फिर से हासिल करने का।

आप दोनों में से किसी भी ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीआईडी कोड एसएमएस के जरिए भेज दिया जाएगा।

Share This News :