Home > राज्यो से ,slider news,
कर्नाटक में मतदान से पहले मौसम बिगाड़ सकता है खेल, आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में मौसम ने काफी करवट बदली है. अब बदलते मौसम ने दक्षिण भारत का रुख कर लिया है. शनिवार को कर्नाटक में मतदान होना है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि कर्नाटक में भारी बारिश की हो सकती है. साफ है कि अगर ऐसा होता है तो मतदान पर भी असर पड़ सकता है.

मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण कर्नाटक के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, हालांकि नॉर्थ कर्नाटक में मौसम नॉर्मल ही रह सकता है. वहीं बेंगलुरु में भी बारिश हो सकती है, इसके अलावा बादलों की गरज सकते हैं.


उत्तर भारत में कहर बरपा चुका है मौसम

आपको बता दें कि तेज आंधी-तूफान-बारिश से उत्तर भारत में सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं. 2 मई को काफी भारी बारिश हुई थी, जिसमें 100 से अधिक लोग मरे थे. उसके बाद भी हफ्ते भर तक मौसम ने करवट बदली थी.


223 सीटों पर 12 मई को मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है. राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 223 पर 12 मई को मतदान होंगे और चुनावी नतीजे 15 मई को आएंगे. कर्नाटक विधानसभा का चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस बीजेपी दोनों किसी तरह का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते हैं.

ओपिनियन पोल में JDS किंगमेकर

हाल ही में आए कई ओपिनियन पोल ने त्रिशंकु विधानसभा होने की संभावना जताई है. ओपिनियन पोल में देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में नज़र आ रही है. इंडिया टुडे के पोल में कांग्रेस को 90 से 101 सीट और बीजेपी को 78 से 86 सीट मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं जेडीएस को 34-43 सीट मिलने की संभावना है.

 

Share This News :