Home > राज्यो से ,slider news,
बद्रीनाथ धाम का 600 साल बाद बदलेगा छत्र

बद्रीनाथ धाम स्थित भगवान बद्री विशाल के मंदिर के विग्रह का छत्र सोने के नए छत्र से बदलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छत्र बदलने का मुहूर्त 9 मई को दोपहर 11.45 से 12.30 बजे तक है। छत्र बदलने के वक्त मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वरीप्रसाद नम्बूदरी व धर्माधिकारी भुवन उनियाल के साथ ही तमाम वेदपाठी मौजूद रहेंगे।बद्रीनाथ मंदिर गर्भ गृह में स्थित भगवान बद्री विशाल के विग्रह का 600 वर्ष पुराना छत्र सोने के नए छत्र से बदला जाना है, जिसका वजन 4 किलो है। लुधियाना (पंजाब) के ‘मुक्त परिवार’ ने सोने का नया छत्र तैयार करवाया है। 

Share This News :