Home > देश विदेश ,
अज्ञात बंदूकधारियों ने 6 भारतीयों को किया अगवा

अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह भारतीय समेत सात लोगों को अगवा कर लिया है. शुरुआती खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान के बाघलान इलाके से बंदूकधारियों ने एक भारतीय कंपनी में काम करने वाले कुल सात लोगों को बंदूक के बल पर अगवा कर लिया. टोलो न्यूज के मुताबिक अगवा लोगों में छह भारतीय और एक अफगान नागरिक हैं. सभी केईसी नाम की कंपनी के कर्मचारी हैं.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह घटना रविवार को उस समय हुई, जब ये लोग इलाके में यात्रा कर रहे थे.आतंकी तालिबान à¤ªà¤° इन भारतीयों को अगवा करने का शक जताया जा रहा है. KEC कंपनी के इन सात कर्मचारियों को बघलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खोमरे शहर के बाग-ए-शमल गांव से अगवा किया गया. यह भारतीय कंपनी इलाके में बिजली का काम करती हैं.

बघलान प्रांतीय काउंसिल ने इस घटना के पीछे तालिबान के हाथ होने की बात कही है.

Share This News :