Home > राज्यो से ,slider news,
अखिलेश ने कसा था तंज-वहीं मठ बना लें, अब कर्नाटक में चुनाव प्रचार छोड़ कर आगरा और कानपुर जाएंगे योगी

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़ कर आगरा पहुंच रहे हैं. आंधी तूफ़ान का सबसे ज़्यादा असर आगरा में रहा है. क़ुदरत की तबाही में यहां 43 लोगों की मौत हो चुकी है. कई इलाक़ों में पानी- बिजली का संकट अब भी बना हुआ है. कुदरत का कहर: तेज आंधी-बिजली गिरने से अब तक 124 की मौत, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी


यूपी के सीएम आगरा मंडल के अफ़सरों के साथ मीटिंग करेंगे. वे राहत और बचाव के काम की समीक्षा भी करेंगे. मृतकों के घरवालों को चार-चार लाख रूपये मुआवज़े में दिए जा चुके हैं. योगी सरकार ने प्रभावित इलाक़ों में खाने का सामान बांटने का भी आदेश दिया है. कर्नाटक चुनाव प्रचार में जुटे योगी पर अखिलेश का तंज- वहीं अपना मठ बना लें


तूफान ने पशु-पक्षियों पर भी बरसाया कहर, सैकडों की तादाद में हुई मौत


क़ुदरत की तबाही के बीच योगी आदित्यनाथ के कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे. बीएसपी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम की आलोचना की है.


महिला के सिर में जा घुसी आंधी में उड़ती हुई टीन, दर्दनाक मौत


बीएसपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि योगी कर्नाटक में व्यस्त हैं जबकि यहां जानमाल का नुकसान हुआ है. इससे पहले एसपी अध्यक्ष अखिलेश ने ट्वीट कर कहा था,"CM को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था. जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, ना कि कर्नाटक की राजनीति के लिए. इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें."


यूपी से टला नहीं है आंधी-तूफान का खतरा, केन्द्र से मांगी 153 करोड़ की मदद


कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने भी ट्वीट कर कहा था,"मुझे उम्मीद है योगी जल्द यूपी जाकर वहां का काम काज देखेंगे."


योगी आदित्यनाथ की 5 मई को कर्नाटक में दो चुनावी रैलियां थीं. गुलबर्गा और बेदार में उन्हें बीजेपी के लिए प्रचार करना था लेकिन योगी अपना दौरा बीच में ही छोड़ कर यूपी लौट रहे हैं. वे आगरा में तूफ़ान प्रभावित इलाक़ों का दौरा करेंगे. इसके बाद वे कानपुर में अफ़सरों के साथ मीटिंग करेंगे.


वे उन इलाक़ों में भी जा सकते हैं जहां तूफ़ान ने तबाही मचाई है. कानपुर देहात जिले में भी 3 लोगों की जान चली गई थी. यूपी में अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है.

 

Share This News :