Home > राज्यो से ,slider news,
महिलाओं को सस्ता लोन-स्मार्टफोन-मंगलसूत्र देगी भाजपा

कर्नाटक में मतदान के लिए लगभग एक ही हफ्ते का वक्त बचा है. इससे पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में घोषणापत्र को जारी किया. आपको बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होंगे, वहीं 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

बीजेपी के घोषणापत्र की बड़ी बातें...

# à¤¸à¥‚खा प्रभावित क्षेत्रों में 20 लाख किसानों को 10,000 रुपए की मदद.

# à¤¸à¤¿à¤‚चाई योजना के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए

# à¤•िसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे के लिए फ्री बिजली

# à¤—ौ-हत्या को रोकने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा.

# à¤®à¤¹à¤¿à¤²à¤¾à¤“ं को दो लाख रुपए तक का 1 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज

# बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन

# जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए.

# 1-2 लाख रुपए मिडिल क्लास और लोअर क्लास की महिलाओं को दिए जाएंगे. (भाग्यलक्ष्मी स्कीम)

# 3 ग्राम का मंगलसूत्र सभी बीपीएल परिवारों की महिलाओं के लिए उनकी शादी के मौके पर.

# नौकरी के लिए 250 करोड़ रुपए.

# हर तालुका में रनिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल.

# 300 से अधिक अन्नापूर्णा कैंटीन

# 400 ST बच्चों को विदेश में स्पॉन्सर पढ़ाई

# ओबीसी जाति के लोगों के लिए सुविधाघर, 7500 करोड़ रुपए का बजट.

# 24*7 एंटी करप्शन हेल्पलाइन

 

# महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

# कांग्रेस सरकार के खिलाफ लाया जाएगा श्वेतपत्र

# लोकायुक्त को मजबूत बनाया जाएगा. 

# सभी छात्रों को मुफ्त में ग्रेजुएशन तक ऐजुकेशन

# सभी तालुका में आरोग्य केंद्र की स्थापना.

# राज्य में सौर ऊर्जा का बढ़ावा देने पर जोर.

# राज्य में हाइवों का विकास किया जाएगा.

# बंगलुरु को गार्बेज-मुक्त किया जाएगा.

# BPL महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त सैनिट्री नैपकिन, अन्य महिलाओं को मात्र 1 रुपए में.

Share This News :