Home > देश विदेश ,
भारत-चीन बॉर्डर पर शांति की पहल, जवानों को संयम बरतने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिशें हो रही हैं. पिछले कुछ समय से कूटनीति और बॉर्डर पर दोनों देश आमने-सामने रहे, लेकिन अब हालात को बदला जा रहा है. इसी कड़ी में बॉर्डर पर शांति स्थापित करने के लिए भारत ने LAC पर तैनात अपने सैनिकों से कहा है कि वह आक्रामक रुख ना अपनाएं.

डोकलाम में चले 72 दिन के विवाद के बाद दोनों देशों के रिश्तों में जो तल्खी बढ़ी थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वुहान पहुंच शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में कम करने की कोशिश की. शायद इसी का असर है कि बॉर्डर पर शांति बरतने की कोशिशें भी तेज हो गई है.

Share This News :