Home > देश विदेश ,
पत्रकार जेडे हत्याकांड में सजा का ऐलान, छोटा राजन समेत नौ दोषियों को उम्रकैद

पत्रकार जेडे मर्डर केस में सात साल बाद मकोका कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इससे पहले अदालत ने बुधवार की सुबह छोटा राजन समेत 9 आरोपियों को दोषी करार दिया था, वहीं पत्रकार जिगना वोरा और जोसेफ पॉल्सन को बरी कर दिया गया. जज समीर अजकर की कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने कहा था कि जेडे की हत्या राजन के इशारे पर की गई थी.

बताते चलें कि 11 जून 2011 को हुए पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पिछले सात साल से सुनवाई चल रही थी. इस बीच साल 2015 में छोटा राजन को इंडोनेशिया से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद इस केस में सुनवाई तेज हुई. दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मकोका कोर्ट में पेश होता रहा है.

यह पहला मामला है जिसमें छोटा राजन को दोषी ठहराया गया है. इस मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने मकोका कोर्ट में 3000 पेज की चार्जशीट दायर किया था. इसके बाद साल 2016 में इस मामले में आरोप तय कर दिए गए थे. मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट में सभी 11 आरोपी फैसला सुनने के लिए मौजूद रहे. छोटा राजन वीसी के जरिए जुड़ा हुआ था.

Share This News :