Home > राज्यो से ,slider news,
पीएम मोदी ने चीन में डोकलाम पर एक शब्द नहीं बोला- राहुल गांधी

राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' हो रही है. इस रैली में शामिल होने के लिए पूरे देश से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं.

60 महीनों में मोदी जी ने देश को बेरोजगारी दी, गब्बर सिंह टैक्स दिया, छोटे दुकानदारों को खत्म किया, चीन के सामने खड़े नहीं हो पाए- राहुल गांधी

मोदी जी ने कहा था कि 70 साल कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, मुझे 60 महीने दो मैं देश बदल दूंगा- राहुल गांधी

किसी भी पीएम ने आजतक ऐसा काम नहीं किया, जो नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, इसलिए लोगों में गुस्सा है- राहुल गांधी

पीएम मोदी ने चीन में डोकलाम पर एक शब्द नहीं बोला- राहुल गांधी

पहले दोनों नेता गुजरात में झूला झूले, अब ये चाय चख रहे हैं, चीन डोकलाम में है, बॉर्डर पोस्ट बना रहा है और भारत के पीएम बिना एजेंडे के वहां बैठे हुए हैं- राहुल गांधी

प्रधानमंत्री चीन में गए, मैंने अखबार में पढ़ा कि दोनों चाय चख रहे हैं, बिना एजेंडे के बात कर रहे हैं- राहुल गांधी

मोदी जी कहते थे, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, मोदी जी को पहली बार लोगों ने विदेश में बताया कि यूपी और जम्मू में आपके लोग ही यह काम नहीं कर रहे हैं- राहुल गांधी

रोहित वेमुला को मार दिया, उना में दलितों को पीटा गया और मोदी चुप रहते हैं -राहुल गांधी

दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा- राहुल गांधी

अगर कांग्रेस खड़ी नहीं होती तो देश के किसानों की जमीन नरेंद्र मोदी छीनकर ले जाते- राहुल गांधी

कांग्रेस के बिना इस देश का किसान जी नहीं सकता है- राहुल गांधी

अरुण जेटली कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है- राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- मैं मोदी जी के पास किसानों का कर्ज माफ करवाने गया, उनके मुंह से से एक शब्द नहीं निकला.

किसानों के सामने बड़ी समस्या है, मोदी जी उनका एक रुपया कर्ज माफ नहीं करते हैं- राहुल गांधी

चीन हमारे मुकाबले काफी लोगों को रोजगार दे रहा है- राहुल गांधी

2 करोड़ रोजगार की बात की थी, रोजगार छोड़ो 8 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है- राहुल गांधी

आईआईटी, आईआईएम में हर संस्थान में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं- राहुल गांधी

हिंदुस्तान के हर संस्थान को बर्बाद किया जा रहा है और मोदी जी चुप हैं- राहुल गांधी

हर मंत्री के पास आरएसएस का ओएसडी है- राहुल गांधी

सुप्रीम कोर्ट के जज लोया का नाम लेते हैं, मोदी जी चुप रहते हैं- राहुल गांधी

पूरे देश को न्याय देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 जज देश के लोगों से न्याय मांगते हैं, मोदी जी चुप रहते हैं- राहुल गांधी

राहुल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह का मामला उठाया.

मोदी ने राफेल विमान का ठेका अपने दोस्त को दिया- राहुल गांधी

सेना के पास हथियार नहीं है, पैसा नहीं है और सरकार राफेल विमान को महंगे दामों में खरीद रही है- राहुल गांधी

प्रधानमंत्री ने नीरव मोदी के खिलाफ कुछ नहीं बोला- राहुल गांधी

लोगों ने अपनी जेब से पैसा निकालकर बैंकों में दिया, बाद में पता चला कि आपकी जेब से पैसा निकलकर नीरव मोदी की जेब में चला गया- राहुल गांधी

मोदी ने कहा कि मैं 500-1000 रुपए के नोट बंद कर रहा हूं तो लोग उनके साथ खड़े हुए- राहुल गांधी

मोदी भ्रष्टाचार का विरोध करते हैं और कर्नाटक में उनके पीछे बीएस येदियुरप्पा खड़े होते हैं- राहुल गांधी

मोदी भाषण देते हैं और लोग उसमें सच्चाई खोजते हैं- राहुल गांधी

हिंदुस्तान आस्था का देश, मंदिरों-मस्जिदों-चर्चों का देश- राहुल गांधी 

पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वायदा कर देते हैं, पर सच्चाई नहीं होती- राहुल गांधी

मैं जहां भी जाता हूं, लोगों से पूछता हूं खुश हो तो जवाब मिलता है- नहीं, बोले राहुल गांधी.

Share This News :