Home > राज्यो से ,slider news,
जनाक्रोश रैली: सोनिया बोलीं- बच्चियां सुरक्षित नहीं, अपराधियों को संरक्षण

राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' हो रही है. इस रैली में शामिल होने के लिए पूरे देश से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं.

भारत में लोकतंत्र को खतरा बढ़ रहा है, इसके मजबूत करने के लिए हम सबको मिलकर सरकार का मुकाबला करना होगा- मनमोहन सिंह.

दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम हो रही है, भारत में बढ़ रही है- मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह ने पूछा- हर साल 2 करोड़ के रोजगार का क्या हुआ, डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम करने के वादे का क्या हुआ.

मनमोहन सिंह बोले- युवा परेशान हैं, बेरोजगार हैं, देश में हर तरफ निराशा फैल रही, महिलाएं और बच्चे डरे हुए हैं.

किसानों से किए गए वादे भी अधूरे रहे, ये सरकार किसान विरोधी है- मनमोहन सिंह.

मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करने में कामयाब नहीं- मनमोहन सिंह.

मोदी सरकार ने बहुत वादे किए, अब हिसाब देने का समय आ गया- मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कर रहे हैं रैली को संबोधित.

सोनिया गांधी बोलीं- दिशाविहीन और देश के लोगों से झूठे मुकाबले करने वाली सरकार का हम मुकाबला करेंगे.

राहुल के नेतृत्व में मिलकर हम सब उनके मुकाबले का संकल्प लें- सोनिया गांधी.

अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार की नीतियों ने पूरी तरह से चौपट कर दिया है- सोनिया

मोदी सरकार ने हर संवैधानिक संस्था को कमज़ोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी- सोनिया

अपने करीबी संगठन के लोगों को पदों पर बैठाया जा रहा है, सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है- सोनिया

न्यायव्यवस्था जिस दौर से गुजर रही है, ऐसा कभी नहीं हुआ. जो हो रहा है, यह देश के लिए नाज़ुक दौर- सोनिया गांधी

मीडिया को बोलने की आजादी नहीं, मीडिया को दबाया जा रहा है- सोनिया गांधी.

 

सोनिया बोलीं- तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

क्या ऐसे ही देश के लिए हमारे नेताओं ने अपना सबकुछ त्याग दिया था- सोनिया.

मोदी जी के वादे- न खाऊंगा, न खाने दूंगा का क्या हुआ- सोनिया का सवाल.

इस समय देश में बेटियां सुरक्षित नहीं, उनके अपराधियों को मिल रहा संरक्षण- सोनिया गांधी.

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी कर रही हैं रैली को संबोधित.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रामलीला मैदान में पहुंचे.

मुंबई से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लेकर आ रही ट्रेन सुबह 11 बजे दिल्ली पहुंची. यह ट्रेन 8 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची.

कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने रेल मंत्री को फोन कर उनसे शिकायत भी दर्ज कराई. निरुपम का कहना था कि ट्रेन को सुबह तीन बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने आशंका जताई, हो सकता है कि जानबूझकर ट्रेन को रोका गया हो.

Share This News :