Home > राज्यो से ,slider news,
नाम- आसुमल थाउमल हरपलानी उर्फ आसाराम, उम्र- 77 वर्ष, जुर्म- बलात्कार, सजा- उम्रकैद

कथावाचक आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने नाबालिग लड़की से रेप केस में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उसकी राजदार शिल्पी और शरतचंद्र को दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की सजा सुनाई गई है. वहीं, प्रमुख सेवादार शिवा और रसोइया प्रकाश को कोर्ट ने बरी कर दिया है. साल 2013 में आसाराम के खिलाफ यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली एक लड़की ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया था.

इस तरह 77 वर्षीय आसुमल थाउमल हरपलानी उर्फ आसाराम की बाकी जिंदगी अब सलाखों के पीछ कटेगी. जज मधुसूदन शर्मा ने जैसे ही सजा का ऐलान किया, इसे सुनते ही आसाराम रो पड़ा. वह निढाल हो गया. चेहरा उतर गया. इससे पहले जब जज ने उसे दोषी करार दिया, तो वह हंसा और राम नाम जपने लगा. उसने अपनी उम्र का हवाला देते हुए जज से रहम की गुहार लगाई. अपने वकीलों से कहा कि वे कुछ तो बोलें.

- आज शाम को जेल में तय होगी आसाराम की नई बैरक.

- आसाराम की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे: नीलम दूबे

- उम्रकैद की सजा सुनते ही रो पड़ा आसाराम.

- आसाराम को मिली उम्रकैद की सजा. शेष दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा मिली है.

- जज ने टाइप हुआ फैसला पढ़ना शुरू किया.

- टाइप हो चुका है फैसला, कुछ पल में सजा का एलान.

- फैसला टाइप होना शुरू हुआ, कुछ ही मिनटों में हो सकता है सजा का ऐलान.

- किसी भी वक्त सुनाई जा सकती है सजा. आसाराम ने अभी तक लंच नहीं किया.

- जोधपुर जेल में बने कोर्ट में रेप केस में आसाराम सहित तीनों आरोपियों की सजा पर बहस पूरी. थोड़ी देर में सजा का ऐलान.

- आसाराम की तरफ से 14 वकीलों की फौज कोर्ट में बहस कर रही है.

- पीड़िता ने मुआवजे के लिए कोर्ट में अर्जी दी है.

- उम्र का हवाला देकर आसाराम के वकीलों ने कम सजा की मांग की है.

- कोर्ट में आसाराम सहित तीनों आरोपियों की सजा पर बहस जारी.

- पीड़िता के पिता ने कहा- आसाराम दोषी करार दिए गए. हमें इंसाफ मिला है. इस लड़ाई में हमारा साथ देने वाले सभी लोगों को हम धन्यवाद करते हैं.

Share This News :