Homeअपना शहर ,slider news,
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भण्डारे में प्रसादी का वितरण किया

रावतपुरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने आज अल्प प्रवास पर रावतपुरा धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रावतपुरा हनुमान जी एवं राजाराम केे दर्शन किये। इसके बाद यज्ञ शाला में पहंुचकर आहूतियां दी। इसके बाद मेला परिक्षेत्र में चल रहे विशाल भण्डारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्द सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, राजा पटेरिया, दिनेश गुुर्जर सहित अनेक वरिष्ठ राजनेता उपस्थित थे।  

Share This News :