Home > देश विदेश ,
बंद होते धंधों से बौखलाए दाऊद- शकील, PAK से अचानक हुए गायब

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सबसे करीबी सिपहसालार छोटा शकील अंडर ग्राउंड हो गया है. उसकी कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें आजतक को मिली हैं. बताया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के डर से दोनों ने ठिकाना बदल लिया है. काली शर्ट में दिख रहा ये शख्स छोटा शकील यानि शकील बाबूमियां है. करीब बीस साल पहले की अपनी दुबली पतली तस्वीर से उलट शकील ना केवल अब तंदुरूस्त दिख रहा है, बल्कि बालों और मूंछो को कलर करके पहले से ज्यादा जवान भी दिखता है.

हिंदुस्तान से लेकर एशिया के हर देश में दाऊद के सिंडिकेट को पूरी तरह देखने वाले शकील की इन दिनों जान पर बनी हुई है. जिसकी दो सबसे बड़ी वजह हैं. पहली वजह यह कि दाऊद के उम्रदराज होने की वजह से उसकी गैंग पर पकड़ कमजोर होना और उसके भाई अनीस का गैंग पर कब्जे और हिसाब-किताब को लेकर हाल के कुछ माह में एक्टिव हो जाना. जबकि दूसरा दाऊद इब्राहिम को नेस्तनाबूद करने को लेकर भारतीय खुफिया एजेंसीज का एक बार फिर से पूरी तरह से एक्टिव होना.

सूत्रों के अनुसार, भारतीय एजेंसीज ने दुबई की बजाय दूसरे देश से अपने खास एजेंट्स की पाकिस्तान मे एंट्री भी करा दी है. जिनके जिम्मे है मौका पाते ही सीधे वार करना. क्योंकि शकील को निशाना बनाने का सीधा मतलब है कि दाऊद की रीढ़ तोड़ देना. देखा जाए तो पिछले चार साल में भारतीय एजेंसीज ने दाऊद के दुनिया भर मे फैले हुए ज्यादातर धंधों को या तो वहां की सरकारों की मदद से बंद करा दिया या फिर ऐसे कानूनी पचड़ों में डाल दिया है कि दाऊद का बिजनेस करना दूभर हो गया है.

Share This News :