Home > राज्यो से ,slider news,
अब हेमा मालिनी का नया पता वृंदावन, पति धर्मेंद्र समेत किया गृह प्रवेश

वृंदावन। à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने चार साल पहले जनता से चुनाव में किया वृंदावन में बसने का वादा पूरा कर दिया है। शुक्रवार को वृंदावन की ओमेक्स सिटी में वैदिक रीति रिवाज से पूजन के साथ गृह प्रवेश किया। इस दौरान उनके अभिनेता पति धर्मेंद्र भी मौजूद रहे।

याज्ञिक आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के सान्निध्य में करीब दो घंटे पूजन और हवन-यज्ञ चला, जिसके बाद गृह प्रवेश की विधि पूरी कराई गई। गृह प्रवेश कार्यक्रम में सीमित लोग ही बुलाए गए थे। यहां तक की मीडिया से भी दूरी रखी गई।

अब से पहले सांसद हेमामालिनी हर महीने कम से कम तीन दिन यहां प्रवास करती थीं। इस दौरान वह एक होटल में ठहरती थीं। राधा कृष्ण की भक्ति के कारण हेमा का मथुरा से शुरू से ही लगाव रहा है।

अपनी पहली फिल्म राजकपूर निर्देशित "सपनों के सौदागर" के बाद जब वह मुंबई में अपनी पहली कार खरीदने गइर् तो कार शोरूम का मालिक मथुरा के कारब का रहने वाला निकला।

Share This News :