Home > देश विदेश ,
SC का केंद्र को आदेश- जब्‍त हो अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद की संपत्तियां

नई दिल्‍ली। à¤¸à¥à¤ªà¥à¤°à¥€à¤® कोर्ट ने केंद्र सरकार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां जब्त करने के निर्देश दिए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश दाऊद की बहन की उस याचिक को खारिज करते हुए दिया है जिसमें संपत्तियों की जब्ती का विरोध किया गया था।

शुक्रवार को जस्‍टिस आर के अग्रवाल की अध्‍यक्षता वाली बेंच ने मुंबई में संपत्‍तियों के अटैचमेंट के खिलाफ दाऊद के परिवार वालों की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट की ओर से केंद्र सरकार को यह आदेश दिया गया है कि डॉन की संपत्तियों को जब्‍त किया जाए।

62 वर्षीय माफिया डॉन दाऊद 1993 के मुंबई बम धमाकों का भी मास्टरमाइंड है। मैच फिक्सिंग और धमकी देकर रकम ऐंठने जैसे अपराधों से डॉन बने दाऊद की नासिर्फ ब्रिटेन बल्कि भारत, यूएई, स्पेन, मोरक्को, टर्की, सायप्रस और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी अपार अचल संपत्ति है।

Share This News :