Home > देश विदेश ,slider news,
PM बोले- लोकतंत्र में जनता ईश्वर का रूप, तू ही तू के सिद्धांत पर जीता हूं

ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन में भारत की बात सबके साथ कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के साथ गीतकार और लेखक प्रसून जोशी उनसे बात कर रहे हैं. कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में हो रहा है. यहां पर उन्हें सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम के लिए पास जारी किया गया है.

पढ़ें LIVE अपडेट्स

- ट्विटर पर प्रशांत दीक्षित के सवाल को प्रसून जोशी ने उठाते हुए कहा कि देशवासी में विकास को लेकर बेसब्री है. इसके जवाब में मोदी ने कहा कि बेसब्री तरूणाई की पहचान है. मैं इसे बुरा नहीं मानता. उन्होंने कहा कि देशवासियों को भरोसा है, इसलिए उन्हें अपेक्षा है.

- PM बोले- लोकतंत्र में जनता ईश्वर का रूप, तू ही तू के सिद्धांत पर जीता हूं. स्वयं के खपा देने से ही देश का भला होता है. देश के साथ न्याय अपने आपको मिटा देने से होता है.

- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतंत्र जनता जनार्दन ईश्वर की तरह है. एक बार फैसला कर ले, तो सब बदल सकता है. क्योंकि भारत में जो जगह एक परिवार के लिए सुरक्षित थी, उसे जनता जनार्दन ने बदल दिया.

- प्रधानमंत्री ने कहा- रेलवे स्टेशन मेरी जिंदगी का स्वर्णिम पन्ना, रॉयल पैलेस सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के संकल्प का परिणाम है.

- प्रसून जोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कविराज कहा, बोले- जिंदगी का रास्ता बड़ा कठिन है.

- प्रसून जोशी ने एक कविता सुनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की शुरुआत की.

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचते ही लगे भारत माता की जय के नारे, लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोदी का स्वागत किया.

- सेंट्रल हॉल वेस्टमिंटर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


- कार्यक्रम का संचालन करने के लिए प्रसून जोशी को मंच पर बुलाया गया. प्रसून जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे. हालांकि इस दौरान एनाउंसर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नरेंद्र जोशी कहकर पुकारा.

- संगीत कार्यक्रमों की लड़ी में अब बांसुरी, सितार, वायलिन और गिटार की संगत में कलाकारों की साझा म्यूजिकल प्रस्तुति.

- जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में दुनिया भर के 2 हजार लोग हिस्सा ले रहे हैं.

- सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार, बांसुरी वादन के बाद अन्य संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति.

Share This News :