Home > राज्यो से ,slider news,
कांग्रेस विधायक की जबान फिसली, अपने ही अध्यक्ष को कहा पप्पू

सतना। सतना के नागौद से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह की जुबान फिसल गई। और फिसली भी ऐसी कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही लपेेेट लिया।
कांंग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 'पप्पू" कह दिया। दरअसल, 16 अप्रैल से शुरू हो रही कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कहा कि राहुल गांधी पहले पप्पू थे, लेकिन अब लगता है कि पप्पू पास हो गए हैं।
जैसे ही यह शब्द उनके मुंह से निकले आसपास बैठे सभी कांग्रेस नेता दंग रह गए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा व जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस संबंध में जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Share This News :