Home > देश विदेश ,
रूस ने 18 महीने पहले ही बना ली थी US से निपटने की प्लानिंग, सीरिया ने मार गिराई 71 क्रूज मिसाइलें

गृह युद्ध की आग में झुलसे सीरिया को अमेरिका और उसके सहयोगियों के हमले से बचाने के लिए रूस ने 18 महीने पहले ही प्लानिंग बना ली थी. लिहाजा अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के हमले से सीरिया को कोई खास नुकसान नहीं हुआ. इन देशों की ओर से सीरिया पर 103 मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से सीरिया ने 71 मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया. à¤¹à¤¾à¤²à¤¾à¤‚कि सीरिया के होम्स में तीन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. शनिवार को रूसी जनरल स्टाफ के मुख्य ऑपरेशन्स डिपार्टमेंट के प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्कोई ने कहा कि सीरिया ने अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन की क्रूज मिसाइलों को मार गिराने के लिए जिन एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया, उनमें S-125, S-200, बक क्वाड्रेट, ओसा एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं.रूस की समाचार एजेंसी ताश ने रूसी जनरल रुडस्कोई के हवाले से बताया कि सीरिया पर अमेरिका ने  B-1B प्लेन से टॉमहॉक और GBU-38 गाइडेड बम दागे. साथ ही F-15 लड़ाकू विमान और F-16 लड़ाकू विमानों से हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं. इसके अलावा ब्रिटेन ने भी सीरिया पर टोरनाडो एयरक्राफ्ट से आठ Scalp EG मिसाइलें दागीं. इसका सीरिया ने भी कड़ा जवाब दिया और 103 में से 71 मिसाइलों को मार गिराया.

Share This News :